Firefox को अपने एंटरप्राइज़ ब्राउज़र के रूप में इस्तेमाल करें
Firefox व्यापक रूप से सुरक्षित, भरोसेमंद और निजता-केंद्रित ब्राउज़िंग की सुविधा देता है। Firefox या Firefox Extended Support Release (ESR) दोनों में एंटरप्राइज़ नीतियों के साथ, कंपनियों व संस्थाओं को एक भरोसेमंद ओपन-सोर्स ब्राउज़र में फ़्लेक्सिबिलिटी, कंट्रोल और पारदर्शिता प्राप्त होती है।
एंटरप्राइज़-स्तरीय सुरक्षा, Firefox द्वारा संचालित
Firefox ओपन-सोर्स की पारदर्शिता के साथ ही साथ एडवांस्ड सुरक्षा फ़ीचर्स और रेगुलर अपडेट मिलने से, आपके ऑर्गनाज़ेशन के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित हो जाती है।
निर्धारित करें कि आप कब और कैसे उपयोग करना चाहते हैं
इंस्टॉल पैकेजों तथा समूह नीतियों और फ़ीचर्स की व्यापक रेंज के साथ, इसे इंस्टॉल कर काम में लाना पहले से कहीं ज़्यादा फ़ास्ट और ज़्यादा फ़्लेक्सिबल है — और Windows, Linux तथा macOS वातावरण में यह बहुत आसान है।
ऐसे रिलीज़ साइकिल, जो आपके ऑर्गनाज़ेशन के अनुरूप होते हैं
हर चार हफ़्ते में मिलने वाले नए फ़ीचर्स और स्टेबल रिलीज़ के लिए Firefox चुनें, या सालाना प्रमुख रिलीज़, दीर्घकालिक स्थिरता, नियमित सुरक्षा अपडेट के लिए Firefox ESR चुनें।
Enterprise डाउनलोड
Windows 64-बिट
macOS
Windows 32-बिट
Firefox या Firefox ESR डाउनलोड करें - किसी अन्य भाषा या प्लेटफ़ॉर्म के लिए।